फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां तीन बार बनी भाजपा सरकार वहां नहीं पनपी कांग्रेस : बड़ौली

Sun, 05 Oct 2025 01:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के रेलवे रोड ​स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर
विज्ञापन
सोनीपत । जिस प्रदेश में भाजपा की तीन बार सरकार बन चुकी है वहां कांग्रेस का बीज जमने वाला नहीं है। राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कही। वह रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह का वीडियो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह काम कांग्रेस का है। यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने राव नरेंद्र को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। बड़ौली ने कहा कि किस तरह से कांग्रेस के लोग काम करते हैं वह उनकी पार्टी के नेता ही बता सकते हैं। राव को काम करते हुए जब एक महीना हो जाएगा तब काम करे आधार पर टिप्पणी की जाएगी।
राव को जो जिम्मेदारी मिली है उस पर अच्छे से काम करें। कांग्रेस ने झूठ के बल पर लंबे समय तक राज किया था। झूठ बोलकर भाग जाना कांग्रेस की आदत रही है। हरियाणा में चुनाव आए तो जनता ने हिसाब मांगने का काम किया। हिसाब का जवाब वोट के माध्यम से दिया। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि बिहार में लंबे समय से भाजपा की सहयोगी सरकार चल रही है। आगे भी मजबूती के साथ भाजपा की बनेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान-स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत बनाओ
बड़ौली ने कहा कि स्वदेशी अपनाओ संकल्प एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर, विकसित भारत की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर घर स्वदेशी उत्पाद पहुंचे। इसी दिशा में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना, वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता ही देश की असली ताकत है। इस दौरान विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम मेयर राजीव जैन, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, तरुण देवीदास, जिला संयोजक नवीन मंगला, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, सुमित्रा चौहान, नीरज ठरू, त्रिभुवन कौशिक, किशोर वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें