फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संवरेगा एक्सप्रेस-वे, किनारों पर बनेंगे थीम आधारित उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
- एयरपोर्ट संचालन के साथ प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी, पूरे एक्सप्रेस-वे का रखरखाव व व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने पर नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को संवारने और व्यवस्थाएं ठीक करने का फैसला लिया है। नोएडा में दिल्ली से प्रवेश करने पर चिल्ला बॉर्डर पर सेक्टर-14 ए के सामने नोएडा गेट बना हुआ है। अब आगे ग्रेटर नोएडा के छोर पर नोएडा का प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी है। साथ ही पूरे एक्सप्रेस-वे पर किनारों पर थीम आधारित उद्यान भी तैयार होंगे। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों की हालत भी ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन




प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे को और बेहतर बनाने के लिए सीआरआरआई या अन्य किसी एजेंसी से सर्वे करवाया जाएगा। एजेंसी को बुनियादी प्राथमिकताएं बताई जाएंगी। हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एचटीएमएस), रोशनी, हरियाली, सजावट के साथ सड़क सुरक्षा के उपायों पर विशेष जोर दिया जाएगा। एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें