फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुजौली पूरा स्टाफ हटाया गया

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुजाैली। 
विज्ञापन
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खुजौली, मोहनलालगंज में तैनात पूरे स्टाफ को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हटा दिया है। वहीं काकोरी केजीबीवी की वार्डन अमिता साहू को यहां का नया चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि मोहनलालगंज के खुजौली केजीबीवी से पूरे स्टाफ का तबादला शुक्रवार को कर दिया गया। उनकी जगह पर अन्य केजीबीवी के स्टाफ की तैनाती की गई है। बीएसए ने बताया कि इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका को भी चेतावनी दी गई है कि वह सभी केजीबीवी की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करें और अपने निरीक्षण का दायरा बढ़ाते हुए हर बार छात्राओं से संवाद करें।

इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान छात्राओं से बातचीत करें यदि कोई समस्या आती है तो उसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें