फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाथी की सीधी चाल से राजा को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच स्कूलों में हुए मुकाबले में 335 विद्यार्थियों ने खेली बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा /ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के तहत बुधवार को नोएडा के तीन, ग्रेटर नोएडा के एक और ग्रेनो वेस्ट के एक स्कूल में मुकाबले हुए। ग्रेटर नोेएडा के एचएल इंटरनेशनल स्कूल व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रयान इंटरनेशनल स्कूल में कुल 100 छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं सेक्टर–62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर–132 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल जीबीएन में शतरंज मुकाबलों का रोमांच देखने को मिला। तीनों स्कूलों में मिलाकर 235 छात्रों ने हिस्सा लिया।
जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने रणनीतिक सोच और शांत दिमाग से खेल दिखाया। कुछ बाजियों में हाथी की सीधी चाल से राजा को मात दी। रयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन चैथली ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता छात्रों में उत्साह भर देती हैं। वहीं एचएल इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या शशि कांत ने बताया कि कई मैच इतने रोमांचक रहे कि जीत-हार का फैसला अंतिम मिनटों में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-132 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल जीबीएन में आयोजित प्रतियोगिता के मौके पर प्रिंसिपल सुप्रिति चौहान, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर मोहित पांडे और फिजिकल एजुकेशन इंचार्ज हर्ष शर्मा की टीम मौजूद रही। वहीं सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या शिखा शर्मा, स्पोर्टस इवेंट कोऑर्डिनेटर अमर चौहान व फिजिकल एजुकेशन टीचर प्रीती रावत प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहीं। इसी तरह पंचशील बालक इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. नीरज टंडन, फिजिकल एजुकेशन टीचर एवं इंचार्ज सचिन कुमार मौजूद रहे।


ग्रैंड फिनाले में इन्हें मिला प्रवेश
रयान इंटरनेशनल स्कूल,ग्रेनो वेस्ट
सीनियर: वेदांत कोटनाला, मान्या त्यागी
जूनियर : मूसा लोबो, अक्षुण्ण मिश्र
एचएल इंटरनेशनल स्कूल
सीनियर : इब्राहिम अहमद, गौरव सिंह
जूनियर: अंबिका नायक, दक्ष राउल
इंडस वैली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-62
सीनियर: जयंश लक्कवाल, आदि सिंह
जूनियर : अयांश चौरसिया, गुंप्रीत सिंह
पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91
सीनियर : अवि प्रकाश गौतम, आयुष प्रकाश सिंह
जूनियर: हिमांशु कुमार, शौर्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल जीबीएन सेक्टर-132
सीनियर : कार्तिकेयन सासी, सिद्धांत समीर कुमार
जूनियर : इवान बंसल,तनिष्क बिंदल

कोट
हर मैच में नई रणनीति अपनाई, अगले साल पहला स्थान हासिल करूंगा। - कनव जैन
इस प्रतियोगिता से मेरे खेल में सुधार हुआ और आत्मविश्वास बढ़ा। - आयु


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें