फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले की कबड्डी टीम ने जीती ऑल इंडिया प्रतियोगिता की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खंडवा में 32 टीमों को पछाड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की कबड्डी टीम ने मध्य प्रदेश के खंडवा में ऑल इंडिया आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीती। फाइनल में उसने एमसीआई बैतूल को 37-24 से हराया। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 32 टीमों ने भाग लिया। गौतमबुद्ध नगर ने पूल मुकाबलों से ही दमदार खेल दिखाया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने पूल मुकाबलों में लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों ने अपने मजबूत डिफेंस और आक्रामक रेडिंग से विरोधी टीमों को कोई मौका नहीं दिया।
सेमीफाइनल मुकाबले में टीम का सामना चिचोली अकादमी बैतूल से हुआ। इस मैच में भी गौतमबुद्ध नगर की टीम ने 26-16 के अंतर से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टीम के सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अकादमी पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जीत न केवल गौतमबुद्ध नगर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें