फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन का होगा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराम खटाना
विज्ञापन

नूंह। जिले में डीआरडीओ और नेशनल हाईवे प्राधिकरण के सहयोग से एक और ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इससे 652 नए बेड को ऑक्सीजन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों को जल्द निजात मिलने वाली है। देश में पीएम केयर्स फंड से 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने थे। इनमें से एक प्लांट नूंह जिले में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार ने जिले में डीआरडीओ के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इसमें नेशनल हाईवे प्राधिकरण भी सहयोग करेगा। इस प्लांट में प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और 30 जून से पहले शुरू हो जाएगा। इससे 652 नए बेड को ऑक्सीजन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा और नूंह जिले को केंद्र सरकार की ओर यह बड़ी सौगात है। कई शोधकर्ताओं का मानना है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें