फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी निवासियों की शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी निवासियों की शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

नोेएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसिले एस्टेट सोसाइटी में निवासियों ने रखरखाव शुल्क बढ़ाने और आय-व्यय का ब्यौरा नहीं देने पर एओए की जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की है। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने एओए को नोटिस जारी करके दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासियों ने शिकायत की है कि एओए की तरफ से छह महीने में ही दो बार रखरखाव शुल्क बढ़ा दिया गया है। पूर्व में 1.90 रुपये प्रति स्क्वायर फीट शुल्क लिया जाता था। फिर इसको बढ़ाकर 2.20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया। इसके बाद एक मई से 2.50 रुपये प्रति स्क्वायर फीट शुल्क कर दिया। इससे लोगों को परेशानी रही है। इसके अलावा सोसाइटी में आय और व्यय का भी ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह की तमाम अनियमितताएं होने पर निवासियों ने डीएम और डीआर को शिकायत की। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि डीआर का नोटिस आने के चलते शनिवार को होने वाला कैंडल मार्च निवासियों ने स्थगित कर दिया। वहीं एओए अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि नियमों के अनुसार सभी कार्य हो रहे हैं। कुछ लोग एओए को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। सोसाइटी में रविवार को जीबीएम होगी, उसमें सभी जानकारियां साझा की जाएंगी। डीआर के नोटिस की उन्हें जानकारी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें