फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान वापस लेने आए डिलीवरी बॉय ने महिला को सम्मोहित कर किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 10 Oct 2019 04:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : yourstory
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-49 थाने में एक महिला ने डिलीवरी बॉय पर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-74 स्थित सोसायटी निवासी महिला ने बीते दिनों अमेजन कंपनी से कुछ सामान मंगवाया था, जो खराब निकल गया।

विज्ञापन




महिला ने इसकी शिकायत कस्टमर केयर पर फोन करके की थी। पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने बताया कि भूपेंद्र पाल नाम का युवक कंपनी की तरफ से मंगलवार शाम को सामान लेने आया था।

महिला द्वारा सामान वापस करने पर डिलीवरी बॉय ने बदसलूकी कर दी। महिला के विरोध करने पर वह चला गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद आरोपी लौट कर वापस आया और उनके घर में घुस गया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी भूपेंद्र उनके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। जिसके बाद पीड़िता महिला ने सेक्टर-49 थाने में आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अमेजन ने इस मामले के सामने आने पर अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि, हमारे लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है और ये आरोप परेशान करने वाले हैं। हम अपने डिलीवरी बॉय के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं और पुलिस को भी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

किया था हिप्नोटाइज

पीड़िता का आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने उसे हिप्नोटाइज कर लिया था। उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके सामने डिलीवरी बॉय अपनी पैंट उतारे खड़ा था, इसके बाद वह जोर से मदद के लिए चिल्लाई।

इसके बाद महिला तेजी से अपने बाथरूम की ओर दौड़ी और वाइपर लाकर खूब पिटाई कर दी जिसके बाद डिलीवरी बॉय फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब डिलीवरी बॉय दूसरी बार आया था तब ही वह अचेत हुई जिसके बाद उसने मेरा को शोषण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें