सेक्टरों और सोसाइटियों में मनाया गया हैलोवीन डे, भूतिया लिबास में नजर आए बच्चे व बड़े
नोएडा। सेक्टरों और सोसाइटियों में शुक्रवार का दिन मस्ती भरा रहा और रात डरावनी। यानी लोगों ने हैलोवीन डे का जश्न जमकर मनाया। इस दौरान बच्चों समेत अन्य लोगों ने भूत का लिबास पहना। इससे एक-दूसरे को डराने की कोशिश की। भूतिया लिबास में तरह-तरह के पोज बनाकर फोटो भी लिया। शहर के मॉल में हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया।
यू आर नेक्स्ट...
सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन निवासी पुनीत सेठी ने बताया कि कैलिप्सो कोर्ट सोसाइटी के बच्चों ने सोसाइटी में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बच्चे भूतिया ड्रेस और मेकअप लोगों से कैंडी और चॉकलेट मांगे। बच्चे कह रहे थे कि ट्रिक ऑर ट्रीट, स्मेल माय फीट, गिव मी समथिंग गुड टू ईट। इसके साथ ही 'यू आर नेक्स्ट' कहकर अपने जानने वालों को डरा रहे थे।
बच्चे एक-दूसरे के घर गए और कैंडी, चॉकलेट मांगी
सेक्टर-137 स्थित एक्जोटिका फ्रेस्को सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुरोजीत दास गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के बच्चों ने हैलोवीन डे मनाया। इस दौरान बच्चे भूतिया लिबास में नजर आए। सभी ने अपने आप को डरावना बनाया। बच्चे एक-दूसरे के घर गए और कैंडी, चॉकलेट मांगी।