फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे से नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोरों ने गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले एक युवक के कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया है। मूल रूप से बरेली के रहने वाले गांगुली शाक्य नोएडा सेक्टर 68 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव में किराये पर रहते हैं। वह 17 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक लेकर निकले थे। वह वापस लौटकर आए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कमरे से टैबलेट, एक मोबाइल व तीन हजार रुपये गायब थे। एसीपी वर्णिका सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें