ग्रेटर नोएडा। जिले के खेल प्रेमी 20 से अधिक खेल स्पर्धाओं में रोमांच अनुभव कर पाएंगे। जिला ओलंपिक संघ जल्द ही जिला ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारी कर रहा है। जल्द ही संघ की बैठक में इस पर मोहर लगने की संभावना है।
संघ के कार्यकारी सचिव जफर खान और सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में पहली बार ओलंपिक खेल का आयोजन होगा। इसके लिए जल्द ही जिला ओलंपिक संघ की बैठक होगी। इसमें तारीख के साथ ही जगह भी तय की जाएगी।प्रतियोगिता में जिले भर से दो हजार से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। ब्यूरो