फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र को डंडों से पीटा, सिर और गर्दन में गंभीर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कहासुनी के बाद 4-5 युवकों ने किया हमला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बीए राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल छात्र हर्ष सोनकर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
रायबरेली निवासी महेश प्रसाद सोनकर ने बताया कि 26 फरवरी को शाम करीब 5 बजे विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम चल रहा था। जहां छात्र-छात्राएं डांस कर रहे थे। इसी दौरान गगन रावत ने उनके बेटे हर्ष को धक्का दे दिया और कोहनी से उसके मुंह पर वार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया लेकिन कुछ देर बाद 4-5 युवक आए और हर्ष पर लात-घूंसों व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। घटना के बाद साथी छात्रों ने घायल को तत्काल जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत उसे सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि हर्ष के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में नामजद युवक सहित अज्ञात साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा-115 (2), 117 (1), 130, 352 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जीबीयू प्रशासन का कहना है कि छात्र अब ठीक है। दो छात्रों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें