फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्तमान एओए ने पूर्व पर लगाया घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, 92 लाख खर्च, नहीं सुलझी दीवारों पर बुलबुले, दरारें और सीपेज की समस्या
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी फोर्थ एवेन्यू सोसाइटी में वर्तमान एओए ने पूर्व एओए पर घोटाले का आरोप लगाया है। वर्तमान एओए के पदाधिकारियों ने बताया कि पेंटवर्क के नाम पर निवासियों के पैसे का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। पिछले साल जल्दबाजी में बिना टेंडर निकाले और बिना जनरल बॉडी मीटिंग किए बगैर कार्यों को हरी झंडी दे दी गई।
इस प्रोजेक्ट पर 92 लाख रुपये की राशि खर्च की गई, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। दीवारों पर बुलबुले, दरारें और सीपेज के कारण निवासियों को अब परेशानी हो रही है। एओए पदाधिकारी अंकित त्यागी ने बताया कि निवासियों ने बार-बार चेतावनी दी थी कि बिना सीपेज रोकने और मरम्मत के पेंटिंग करना बेकार है,लेकिन पूर्व एओए ने उनकी बातों को नहीं सुना। आरोप है कि नामी पेंट कंपनियों की जगह पर स्थानीय वेंडर को प्राथमिकता दी गई। बरसात के मौसम में बिना किसी तैयारी के पेंटिंग शुरू की गई। पिछले साल के एओए ने दावा किया कि उनका पेंट वाटरप्रूफ है, लेकिन निवासियों ने वीडियो सबूत पेश किए जिसमें बारिश में पेंट धुलता दिखा। फिर भी वेंडर को पहले ही एडवांस में मोटी रकम दे दी गई और काम को जल्दबाजी में पूरा करवाया गया। उन्होंने बताया कि मूल समस्या सीपेज और मरम्मत को हल नहीं किया गया। दीवारें जगह-जगह से टूट रही हैं, प्लास्टर झड़ रहा है और सीपेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। वहीं फोर्थ एवेन्यू में केवल तीन महीनों में काम निपटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑडिट रिपोर्ट के साक्ष्य प्रस्तुत करें एओए
पूर्व एओए अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि सारे आरोप गलत हैं। बोर्ड के सभी सदस्यों के अप्रूवल और साथ ही कई बार जीबीएम में सभी निवासियों के अप्रूवल लिया गया। वर्तमान एओए को यदि कुछ वित्तीय अनियमितता लगता है तो ऑडिट रिपोर्ट साक्ष्य प्रस्तुत करें और अप्रूव्ड संस्थान के पास शिकायत करें। इनके मेंटिनेंस की कार्य प्रणाली से अधिकांश निवासी दुखी हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसे भ्रामक निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें