फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जयपुर में पुलिस को चकमा देकर इटावा भाग निकले बदमाश

Sun, 12 Oct 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। महिला के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश एक बार फिर से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए। बदमाश जयपुर से भी भाग निकले। जिनकी लोकेशन इटावा मिली है। अब पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इटावा में दबिश दी है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व स्टेट बैंक पुलिस चौकी के पास नेहा जैन निवासी बीकानेर राजस्थान के गले से पल्सर सवार बदमाश सोने की चेन तोड़कर ले गए थे। पीड़ित नेहा जैन अपने भाई शिवम जैन, जोकि हादसे में घायल हुआ था, उसको देखने के लिए शिकोहाबाद आई थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश लगातार जारी है। बदमाश जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें