मुख्य वक्ता का स्वागत करती डॉ. पूनम मदान व अन्य। स्रोत : संस्थान
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में शनिवार को इनवाइटेड टॉक का आयोजन किया गया जिसका विषय आज के युग में आर्थिक विकास में उद्यमिता की भूमिका रहा। यह मार्केटिंग विभाग एवं कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। इसमें लगभग 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता सुदर्शन एंटरप्राइजेज से प्रोपराइटर रविंद्र कुमार रहे। मंच संचालन सोनिया विरमानी ने किया। प्रधानाचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आज के दौर में उद्यमिता आर्थिक विकास का एक प्रमुख चालक है जो नवाचार और नई तकनीकों को बढ़ावा देती है और नए रोजगार के अवसर पैदा करती है। मार्केटिंग विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान ने कहा कि उद्यमी स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं जिससे गरीबी कम होती है और समुदाय का राजस्व बढ़ता है। इस अवसर पर सह-संयोजिका माधवी, निशा गुप्ता, मनीत कौर, सोनिया विरमानी व कल्याणी एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट से सुनील कुमार व आंचल उपस्थित रही। संवाद