फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी बदमाश खुद पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलकम की घटना, पुलिस की गोली लगने के बाद आरोपी हो गया था फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम में शुक्रवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस टीम पर हमला और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, लेकिन आरोपी पड़ोसी की छत पर कूदकर फरार हो गया। शनिवार सुबह पुलिस को एलएनजेपी अस्पताल से खबर मिली कि आरोपी सलमान उर्फ जेडी (28) कूल्हे में गोली लगने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि सलमान वेलकम थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर के बाहर ट्रैप लगाया था। पुलिस को देखते ही आरोपी ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके कूल्हे पर गोली लग गई। शुक्रवार देर रात 3.30 बजे उनकी टीम को खबर मिली थी कि सलमान परिवार से मिलने ईदगाह रोड, जनता कालोनी में आने वाला है। आरोपी जैसे ही पहुंचा तो पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी गोली चलाते हुए पड़ोसी की छत से कूदकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। शनिवार सुबह 10.35 बजे पुलिस को अस्पताल से खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें