मुख्य अभियंता ने विद्युत व यांत्रिकी विभाग के महाप्रबंधक संग सीईओ के साथ की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में करोड़ों की लागत से स्काडा सुविधा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा आधुनिक है। इसके तहत फाल्ट या बिजली संबंधी खराबी होने पर बिना देरी के जानकारी मिलेगी। पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने सीईओ डाॅ. लोकश एम और विद्युत यांत्रिकी विभाग के महाप्रबंधक के साथ स्काडा सेंटर के सफल संचालन के लिए चर्चा की। इसके साथ विभिन्न सेक्टरों में 19 सबस्टेशन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया। सीईओ ने भूमि चिह्नीकरण कर उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया है।
इन स्थानों के लिए मांगा गया प्रस्ताव
सेक्टर-63डी, 63जी, 63जे, 63एच, 117, 65, एनएसईजेड, 80 न्यू-2, भंगेल, 80सी, 140, 138, 124, 126, 16, 108, 132, 8, 59 में सबस्टेशन बनाने के लिए मुख्य अभियंता ने सीईओ से भूमि देने के का अनुरोध किया। जिले में हेल्प डेस्क के साथ विद्युत वितरण की नई व्यवस्था शुरू हुई है। मुख्य अभियंता ने इस बारे में सीईओ को अवगत कराया।