फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद बिल बनाना भूला निगम और उपभोक्ता के घर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कारगुजारी इन दिनों लगातार चर्चा में है। पहले एक अधिकारी ने बिल्डर को मानक विपरीत कनेक्शन देकर खुद निगम को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। वहीं, अब अधिकारी खुद बीते डेढ़ साल से पांच हजार उपभोक्ताओं का बिन बनाना भूल गए। इतना ही नहीं भरपाई के लिए एक उपभोक्ता के घर छापा भी मार दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद आला अफसरों ने अभियान चलाकर ऐसे उपभोक्ताओं को तलाश लिया है। अब 10 जनवरी तक इनके बिल बनाकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

निगम के सूत्रों ने बताया कि एक उपभोक्ता का न्यूनतम बिल एक लाख रुपये का बन रहा है। अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं के बिल बनाकर इसी सप्ताह घर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिल बनाने वाली कंपनी को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले निगम की ओर से बिल बनाने वाली कंपनी को बदला गया था। उसी समय दूसरी कंपनी ने काम शुरू कर दिया था, लेकिन वह करीब पांच हजार उपभोक्ताओं का बिल बनाना ही भूल गई। इसे लेकर ुछ दिन पहले एक उपभोक्ता के घर छापा मारा तो पता चला कि कई उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर अधिकारियों ने गंभीरता से जांच कराई तो करीब 5 हजार ऐसे उपभोक्ता मिले, जिनके कई माह के बिल नहीं बनाए गए। मीटरों की रीडिंग से पता चला कि एक उपभोक्ता का बिल कम से कम एक लाख रुपये का है। अधिकारियों ने बताया कि अभी केवल एक हजार उपभोक्ताओं का बिल बनाकर भेजा गया है। अगले सप्ताह से तक चार हजार उपभोक्ताओं का भी बिल बनाकर उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
एकमुश्त समाधान योजना से मिलेगी सरचार्ज में छूट
निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के बिल नहीं बने हैं। 31 जनवरी तक विद्युत निगम की ओर से सरचार्ज पर छूट दी जा रही है। इससे छूट हुए सभी उपभोक्ताओं को बिना सरचार्ज के बिल भरने का लाभ मिल जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें