फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश में भी नहीं रुके फरियादी, 189 ने की शिकायत

विज्ञापन
जेवर तहसील में आयोजित सम्पुर्ण समाधान दिवस में लोगो की समस्याओं को सुनते अ​धिकारी ।  स्रोत  सूच
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- जिले की तीनों तहसीलों पर हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। तीनों जगह कुल 189 शिकायतें पहुंची। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। डीएम ने बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश देकर कहा है कि निर्धारित समय व गुणवत्ता के साथ शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर कुल पांच शिकायतें पहुंची। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। एडीएम ने बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया है। वहीं दादरी तहसील में एसडीएम अभिनेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां कुल 102 शिकायतें पहुंची और सात का मौके पर निस्तारण किया जा सका। उधर जेवर में एसडीएम दुर्गेश सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां पहुंची 82 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा है कि शिकायतों के समाधान की समीक्षा शासन स्तर पर की जा रही है। ऐसे में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें