फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनट चेक कर रहा था क्लीनर, चालक ने चला दिया ट्रक, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ट्रक के नीचे घुसकर बोनट चेक कर रहे क्लीनर को देखे बगैर चालक ने गाड़ी चला दी। हादसे में मौके ही क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल निवासी मंजीत सिंह ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसका भाई रामपाल ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। ट्रक 28 जून को सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में आया था। रामपाल खड़े ट्रक के नीचे हवा, बोनट चेक करने घुसा था। इसी दौरान चालक महेंद्रगढ़ के खरोली बहीरावास निवासी सुनील ने ट्रक स्टार्ट कर चला दिया। रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लघुशंका के लिए बाइक रोकी, तो कार ने कुचला
ग्रेटर नोएडा। बाइक से घर जा रहे दो लोगों ने लघु शंका के लिए बाइक रोकी। उसी दौरान कार तेजी से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई । जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मुरादनगर के मोहल्ला पठानान निवासी आरिफ ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसका भाई रिजवान, दुकान में काम करने वाले इस्लाम के साथ 29 जून की रात कोंडली से घर आ रहा था। झट्टा गांव के पास लघु शंका के लिए सर्विस रोड पर बाइक रोकी। इसी दौरान कार ने दोनों को टक्कर दी। आरोपी चालक कार लेकर एक्सप्रेसवे की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से इस्लाम को सेक्टर-30 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि रिजवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

साइकिल सवार सुरक्षाकर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
ग्रेटर नोएडा। नाइट ड्यूटी से घर लौट रहे सुरक्षाकर्मी को वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। दनकौर के दलेलगढ़ निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि उनके पिता राजेश (54) जेपी ग्रींस में सुरक्षाकर्मी थे। 30 जून की सुबह वह नाइट ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। वेनिस मॉल के पास पहुंचे वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि कैंटर की टक्कर से उनकी मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें