फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मामले में चार को होगी सुनवाई

Tue, 28 Oct 2025 01:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मानहानि के परिवाद में सोमवार को पीठासीन अधिकारी के न होने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। न्यायालय में अब इस मामले में सुनवाई के लिए चार नवंबर अगली तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

यह मामला एसीजेएम एमपी/एमएलए कोर्ट दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय में चल रहा है। थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी रामकुमार उर्फ रामू की ओर से न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया था। रामकुमार के अलावा लवकुश और रवि ने भी परिवाद दायर कर रखा है।
परिवाद में कहा गया है कि न्यायालय के निर्णय के बावजूद वोट की राजनीति की खातिर जातिगत विद्वेष के लिए अकारण 12 दिसंबर 2024 को राहुल गांधी ने चंदपा क्षेत्र की बहुचर्चित बिटिया के गांव का दौरा किया। उन्होंने मृत मुद्दे को पुनर्जीवित करने, जानबूझकर परिवादी को समाज में अपमानित एवं उनका चारित्रिक हनन करने के उद्देश्य से अवैधानिक लाभ के लिए अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट की।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने न्यायालय के निर्णय का पूर्ण ज्ञान और जानकारी होने के बावजूद न्यायालय से दोष मुक्त हुए युवकों को गैंगरेप का आरोपी बताया था। पिछली तिथि पर इस मामले में न्यायालय में परिवादी लवकुश की ओर से दो गवाहों के बयान कराए जा चुके हैं। शेष साक्ष्य के लिए चार नवंबर की तिथि नियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें