फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बुलेट दिलाना पिता को पड़ा महंगा, दबंगों ने घर में घुसकर की फायरिंग

Fri, 06 Sep 2019 09:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जारचा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक खटाना गांव के दबंगों को युवती का बुलेट चलाना पसंद नहीं आया। दबंगों ने युवती के बुलेट चलाने का विरोध किया। युवती और उसके पिता को बुलेट नहीं चलाने की धमकी दी।

विज्ञापन


धमकी के बाद भी नहीं मानने पर दबंगों ने घर में घुसकर युवती के पिता पर हवाई फायरिंग कर दी। पिता ने गांव के ही सचिन, बबलू समेत एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। धमकी और फायरिंग के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मिलक खटाना में किसान सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पिता ने आनेजाने के लिए बेटी को बुलेट बाइक दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों को युवती का बुलेट चलाना अखरने लगा। कई बार पिता से और युवती को रोककर बुलेट चलाने से मना किया। दोनों नहीं माने तो 1 सितंबर को घर में घुसकर पिता पर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

साथ ही धमकी दी कि आज के बाद युवती बुलेट चलाती दिखी तो वह उसके पिता को जान से मार देंगे। घबराए परिजनों ने दो नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अब गांव के दबंग लोग मिलकर पंचायत कर फैसले का दबाव बना रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भी इसी मुद्दे को लेकर पंचायत हुई लेकिन उसमें कोई फैसला नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी जारचा अनिल कुमार ने बताया कि लड़की के बुलेट चलाने का विरोध गांव के ही युवक सचिन और बबलू कर रहे थे।

दोनों व एक अन्य ने 1 सितंबर को घर में घुसकर लड़की के पिता पर हवाई फायरिंग की थी। आरोपी सचिन जारचा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। वह कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें