फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली और पानी का बिल लेने के बाद भी बिल्डर ने नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के हिमालया प्राईड सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सोसाइटी 
विज्ञापन
- हिमालयन प्राइड निवासी बोले, सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का है अभाव, डी टॉवर के निवासियों की नहीं हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिल्डर ने भले ही सोसाइटी हैंडओवर कर दी लेकिन निवासियों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिली। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालयन प्राइड के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की बिजली कटने वाली है। जबकि उनसे एडवांस में पूरे पैसे लिए जा चुके हैं। आरोप है कि बिल्डर ने पानी का बकाया तक नहीं जाम किया।
रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पार्क से लेकर ओपन एरिया में साफ सफाई के नाम पर बिल्डर ने निवासियों ने मेंटेनेंस लेकर कुछ भी नहीं किया। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को एओए को हैंडओवर मिला है। अब एओए ने काम करना तो शुरू किया है लेकिन पुराने फंड का कोई हिसाब तक नहीं दिया गया है। बिजली का बिल नहीं जमा होने के कारण एनपीसीएल ने सोमवार को बिजली काटने के लिए बोल दिया है। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं है। हर समय पानी भरा रहता है। आईएफएमएस फंड तीन करोड़ है। उसको भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में कई कर अधूरे हैं हालांकि बिल्डर की ओर से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डी टॉवर की नहीं हुई रजिस्ट्री
निवासियों ने बताया कि डी टावर में रहने वाले 210 लोग लंबे समय से रजिस्ट्री की मांग कर रहे हैं लेकिन बिल्डर ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया अब तक उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। वहीं लिफ्ट में आए दिन लोग फंस रहे है। पिछले 15 दिन में 20 से 35 लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। किसी भी लिफ्ट की बिल्डर ने एएमसी नहीं कराई गई है।



बिजली का बिल निवासियों से लेने के बाद भी अब तक जमा नहीं किया गया है। - सीमा भंडारी

प्रीपेड मीटर से हर माह पानी का बिल लिया गया लेकिन अब तक जमा नहीं किया गया। - आशीष गोयल

बिल्डर के पास तीन करोड़ रुपये आईएफएमएस फंड है। जिसे एओए को नहीं दिया गया है। - अभिषेक श्रीवास्तव

सोसाइटी में कई काम अब तक अधूरे पड़े हैं जिन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है। - हरदम सिंह


बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पानी भरा रहता है। लिफ्ट में लोग फंस रहे हैं। - शुभ्रा शुक्ला

पार्क से लेकर हर जगह गंदगी का अंबार है। एओए के आने के बाद कुछ सुधार हुआ है। - सुनीता शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें