फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वार्षिक बैठक में ध्वनि मत से पारित हुआ बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। जलवायु विहार सेक्टर 21 व 25 की वार्षिक आम बैठक रविवार को तीन वर्षों के अंतराल के बाद उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। डाॅ.अभिजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में चालू वर्ष का बजट ध्वनि मत से पारित किया गया और पिछले तीन वर्षों के वित्तीय विवरणों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से जुड़े विषयों पर भी सहमति बनी। निवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जेवीसीसी सामुदायिक केंद्र में सिविलियनों को समान अधिकार देने का निर्णय लिया गया। इससे वेटरन्स और सिविलियन्स दोनों को सामुदायिक गतिविधियों में भागीदारी और सुविधाओं का समान लाभ मिलेगा। साथ ही, वेटरन्स और अन्य निवासियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव भी पारित हुआ। यह बैठक इसलिए भी विशेष रही क्योंकि पहली बार किसी सिविलियन प्रोफेशनल ने इसका संचालन किया। निवासियों ने इस बदलाव को सकारात्मक रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अन्य सदस्य कर्नल विष्णु लालचंदानी, उमेश बतरा, जयपाल सिंह जादौन, हेमा पूरी, दिनेश कुमारी, विंग कमांडर विजय पाराशर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें