नोएडा (संवाद)। एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा में प्रतिभाशाली अभिनेत्री, नाटककार और थिएटर कलाकार सोहेला कपूर ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक टिप्स दी। सोहेला कपूर, थिएटर और टीवी प्रोडक्शंस जैसे आर्या और द फैमिली मैन में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिंग केवल कला नहीं, बल्कि समर्पण, मेहनत और धैर्य की परीक्षा है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि इस पेशे में केवल नाम या शोहरत के लिए प्रवेश न करें, बल्कि उस काम में आनंद होना चाहिए। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुकरेजा ने छात्रों के साथ बातचीत का संचालन किया।