फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूरोप, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया का ध्यान खींच रही ‘कांच नगर’ की चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएचजीएफ दिल्ली फेयर में विदेशियों को खूब पसंद आ रहा झूमर और डिजाइनर लैंप समेत अन्य उत्पाद
विज्ञापन




नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। कांच नगरी के नाम से प्रसिद्ध फिरोजाबाद के कांच उद्योग अब वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहा हैं। यहां का हस्तशिल्प यूरोप, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के ध्यान खींच रहा है। कांच से बने झूमर और डिजाइनर लैंप उन्हें खासा आकर्षित कर रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में भारतीय कांच उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रतिस्पर्धी कीमत, टिकाऊ गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भरोसा मजबूत किया है।
ग्रेनो के नॉलेज पार्क-1 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित आईएचजीएफ दिल्ली फेयर स्प्रिंग में देश-विदेश से आए खरीदारों का रुझान दिख रहा है। यूरोप, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया आदि कई देशों से आयातक हाथ से निर्मित कांच से बने सजावटी और उपयोगी उत्पादों में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

इन उत्पादों की मांग ज्यादा
झूमर, डिजाइनर लैंप, कांच के कैंडल स्टैंड, रंगीन शोपीस, डाइनिंग टेबलवेयर, ग्लास बाउल और आधुनिक इंटीरियर डेकोर आइटम को लेकर विदेशी ग्राहकों की ओर से बड़े पैमाने पर ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। फिरोजाबाद के उद्यमी राजकुमार ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड और आधुनिक इंटीरियर डिजाइन को ध्यान में रखते हुए नई रेंज तैयार की गई थी। घरों के ड्राइंग रूम से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस, बड़े मॉल और रिटेल स्टोर्स तक, हर स्थान की सजावट के अनुरूप कांच उत्पादों की विविधता प्रस्तुत की गई। आकर्षक रंग संयोजन, बेहतरीन कटवर्क और चमकदार फिनिश ने खरीदारों को खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन

पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा रहे हुनर
उनका कहना है कि फिरोजाबाद का कांच उद्योग पीढ़ियों से पारंपरिक हुनर को संजोए हुए हैं। अब कारीगर आधुनिक तकनीक की सहायता से वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन कर रहे हैं। पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाओं को अपनाते हुए उद्योग गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष ध्यान दे रहा है। घर, ऑफिस, मॉल और दुकानों की शोभा बढ़ाने वाले कांच उत्पाद अब विदेशी बाजारों में भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। विदेशी खरीदारों की बढ़ती रुचि से ‘सुहाग नगरी’ का कांच उद्योग नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें