फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी में गाड़ी पार्क करने के विवाद में बाउंसरों ने दंपती को पीटा

Mon, 01 Jul 2019 08:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दंपती से बाउंसरों ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-78 स्थित महागुन सोसायटी में गाड़ी पार्क करने के विवाद में बिल्डर के बाउंसरों ने एक दंपती की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान महिला के गोद में एक साल का बच्चा भी था। शनिवार को हुई इस मारपीट में दंपती को काफी चोटें आई हैं। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महागुन सोसाइटी निवासी तापस निगम रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर हैं। शनिवार सुबह उनका दोस्त वैभव घर आया था। वैभव ने कार सोसायटी में ही खड़ी कर दी। तापस दोपहर एक बजे के आसपास अपनी पत्नी, एक साले के बेटे व दोस्त के साथ डॉक्टर के पास जा रहे थे। वैभव की कार जहां खड़ी थी। उसमें व्हील लॉक लगा हुआ था।

तापस सुरक्षा गार्डों से व्हील लॉक खोलने के लिए कहा तो उन्होंने मेंटेनेंस दफ्तर भेज दिया। आरोप है कि वहां करीब एक घंटे तक मेंटेनेंस के लोगों से बात की गई, लेकिन किसी ने लॉक नहीं खोला। इसके बाद दोनों पक्षों में नोंकझोंक होने लगी। मेंटेनेंस के लोग तीन गुना पार्किंग शुल्क मांगने लगे जिसे दंपती ने देने से मना किया। इसके बाद मेंटेनेंस कर्मचारी और बाउंसरों ने लाठी-डंडों हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसमें तापस व उनकी पत्नी घायल हो गए। मामले की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज, मेंटेनेंस अधिकारी, दो सुरक्षा गार्ड समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

26 बार में भी नहीं लगा 100 नंबर
दपंती का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने बचाव में पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर पर फोन किया। एक बार नहीं 26 बार लगाया, लेकिन 100 नंबर पर फोन नहीं लगा। इसके बाद दंपती ने खुद ही थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत की। मारपीट करने के बाद मेंटेनेंस कर्मचारियों व बाउंसरों ने खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए।
विज्ञापन

मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। इस मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।- वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें