फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्रेन आठ में मिला युवती का शव, हाथ पर लिखा है एसएन

Fri, 26 Sep 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

गोहाना के महमूदपुर गांव के पास ड्रेन में अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती ने ब्रांडेड कपड़े पहने थे और पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।
विज्ञापन
फोटो: 31: सोनीपत के गोहाना में ड्रेन नंबर आठ पर युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना। जींद ग्रीन फील्ड हाईवे पर स्थित गांव महमूदपुर के निकट ड्रेन आठ से वीरवार को करीब 28 वर्षीय युवती का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की हत्या हुई या आत्महत्या की है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। युवती ने ब्रांडेड कपड़े पहने हुए हैं। उसके हाथ पर एसएन लिखा हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह एक किसान ने गांव महमूदपुर के निकट हाईवे पुल के पास ड्रेन आठ में युवती का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी भारती डबास, सदर थाना प्रभारी लाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और एफएसएल टीम को बुलाया।
शव ड्रेन के अंदर के हिस्से में पानी से पास झाड़ियों में पड़ा था। शव के हालात को देखकर लग रहा था कि युवती की हत्या की गई है मगर उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। वहां से शव बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

युवती ने ब्रांडेड कंपनी जारा और सीके के कपड़े पहने हुए हैं। क्रीम कलर की जींस और काले रंग की कालर टी-शर्ट पहनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल मृतका की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। -लाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें