फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्राधिकरण ने अब तक दिए 4372 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने पेश किया ब्योरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने अब तक कुल 4372 करोड़ 25 लाख 41 हजार 723 रुपये जारी किए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने दी।
नोएडा प्राधिकरण एयरपोर्ट की ज्वाइंट वेंचर कंपनी में 37.5 प्रतिशत की अंशधारिता रखता है। इसी हिस्सेदारी के कारण प्राकरण निर्माण और भूमि अधिग्रहण के लिए धनराशि दे रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, 21 फरवरी 2025 को जारी शासनादेश के क्रम में जेवर के ओएलएस सर्वे में शामिल ओवरहेड वाटर टैंक हटाने के लिए भी 37.5 प्रतिशत के हिसाब से भुगतान डीएम गौतमबुद्ध नगर को किया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट का विस्तार कार्य जारी है। स्टेज-2 के फेज-2 और फेज-3 में कुल 14 गांवों की लगभग 1888 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके लिए 8691 करोड़ 19 लाख रुपये मुआवजे की राशि निर्धारित है। अनुबंध के अनुसार इसमें 37.5 प्रतिशत यानी 3259 करोड़ 20 लाख रुपए का भुगतान नोएडा प्राधिकरण करेगा। इस संबंध में विस्तृत ब्योरा भी बोर्ड बैठक में रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें