फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सराफ को चकमा देकर गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की नंदनगरी कॉलोनी में सराफ को चकमा देकर सोने की चेन और लॉकेट चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नंदनगरी कॉलोनी निवासी सचिन कुमार सराफ है। सचिन ने बताया कि बीते बुधवार को एक युवक गहने खरीदने पहुंचा। आरोपी ने विभिन्न प्रकार के गहने देखे और सचिन को चकमा देकर चेन व लॉकेट चोरी कर लिया। सचिन ने अगले दिन गहने देखे तो उसे कुछ शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर गहने चोरी की पुष्टि हो गई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए टीम का गठन किया। टीम ने शनिवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम निर्मल पुत्र दीपराम निवासी ग्राम जहांगीरपुर पट्टी थाना भोजपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन और लॉकेट बरामद किया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने सराफ को चकमा देकर असली सोने के गहने चोरी कर नकली गहने वहां रख दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें