फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपती और बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोरीकला के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप चालक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी निवासी सतीश के मुताबिक, सोमवार को वह पत्नी राजेश और बेटी आरती के साथ स्कूटी पर सवार होकर बल्लभगढ़ जा रहा था। जब वह खोरीकला में इंडियन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो तावडू की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय और राहगीरों की मदद से उन्हें तावडू शहर के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सभी घायलों को अन्य अस्पताल के लिए रेफर करवा लिया। इस बारे में खोरी पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें