फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी दसवीं की छात्रा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी दसवीं की छात्रा, गंभीर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में स्थित एक निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की। छात्रा ने फेल होने पर एक अध्यापिका की टिप्पणी व प्रताड़ित करने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। छात्रा की हालत गंभीर है और उसका गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना 1 अगस्त की है। परिजनों का आरोप है कि बिसरख कोतवाली पुलिस ने पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
चिपियाना बुजुर्ग में रहने वाले विपिन ने बताया कि उनकी बेटी गांव के निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। बताया गया है कि इस बार वह दसवीं की परीक्षा में फेल हो गई थी, जिसके चलते फिर से बेटी का दाखिला दसवीं कक्षा में करवा दिया। आरोप है कि छात्रा ने स्कूल जाना शुरू किया तो अध्यापिका ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अध्यापिका ने कहा कि वह फेल बच्चों को नहीं पढ़ाती है। पिता का आरोप है कि अध्यापिका रोज बच्ची को क्लास में दूसरे बच्चों के सामने प्रताड़ित करती थी, जिससे चलते उसकी बच्ची तनाव में आ गई। 1 अगस्त को अध्यापिका ने छात्रा को स्कूल आने से मना किया था, लेकिन छात्रा स्कूल चली गई, जहां टीचर ने उसे फिर से फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा स्कूल की तीसरी मंजिल पर पहुंची और छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले छात्रा ने अपने पिता को फोन करके स्कूल बुलाया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही छात्रा छत से कूद गई। स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को बिना सूचना दिए छात्रा को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि उन्होंने रविवार को बिसरख कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें