फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव ने बढ़ा दी उद्यमियों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव ने बढ़ा दी उद्यमियों की परेशानी
विज्ञापन

-शहर के उद्यमियों को फिर सता रहा महंगाई और निर्यात प्रभावित होने का डर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से शहर के उद्यमी और निर्यातक परेशान हैं। उनको फिर से महंगाई और निर्यात प्रभावित होने का डर सता रहा है। उद्यमियों का कहना है कि पहले युद्ध के कारण 30 से 40 प्रतिशत का नुकसान हुआ था। अगर फिर से युद्ध का असर हुआ तो कई उद्योगों पर ताला लटक जाएगा। सरकार को इसकी अभी से तैयारी करनी होगी। ताकि उद्योगों पर असर नहीं आए।
विज्ञापन


उद्यमियों ने बताया कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्ल्त हो गई थी। इस कारण कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई। कच्चे माल की कीमतों में दो गुना तक इजाफा हो गया था। पेट्रोल की कीमतों में भी वृद्धि हो गई थी। तभी किसी तरह उद्योगों को चलाया गया। तब 30 से 40 प्रतिशत तक उत्पादन प्रभावित रहा था। ईरान व अमेरिका के बीच समझौता होने के बाद चीजें सामान्य हो रही थी, लेकिन अब फिर से ईरान व अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है। इसका असर धीरे-धीरे दिखने लगेगा। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। प्लास्टिक दाना जहां 20 से 25 प्रतिशत सस्ता हो गया था। वो भी महंगा हो जाएगा। अन्य चीजों पर भी असर पड़ेगा। निर्यात भी प्रभावित होगा। अगर इस बार युद्ध हुआ तो फिर परेशानी होगी।
विज्ञापन

-
ईरान व अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने का असर कुछ दिन में दिखेगा। हालात सामान्य नहीं हुए तो फिर उद्योगों को नुकसान होगा।संजीव शर्मा, अध्यक्ष आईईए
-
पहले युद्ध के कारण 30 से 40 प्रतिशत तक निर्यात पर असर पड़ा था। तनाव जारी रहा तो निर्यात पर फिर असर पड़ेगा। -खुशबू सिंह, निर्यातक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें