बैगलेस डे पर बच्चों को किया जाएगा जागरूक
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक के करीब 480 परिषदीय स्कूलों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूक किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बैगलेस डे पर स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ीं परियोजनाएं, पोस्टर, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी, रोल प्ले, स्किट, नाटक और विज्ञान गतिविधियां कराई जाएंगी। ब्यूरो