फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वायरल मैसेज से हुआ तनाव, होली पर माहौल खराब करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पांडव नगर में चार साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दो गाड़ियों में की तोड़फोड़
लोगों का आरोप पुलिस जानबूझकर बचा रही आरोपी को
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पांडव नगर में चार साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज से तनाव हो गया। लोगों की भारी भीड़ पांडव नगर पहुंच गई। कुछ संगठन के लोग के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी उसकी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त के अलावा अतिरिक्त आयुक्त सागर सिंह कलसी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ शरारती लोग जानबूझकर होली पर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस सभी पर नजर रख रही है, जो इसके लिए दोषी पाया जाएगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बच्ची की मौत की झूठी खबर फैलाई
लगातार बच्ची की मौत की खबर सोशल मीडिया वायरल हो रही थी। इसके अलावा आरोपियों के घर का सामान निकालकर होलिका दहन में रखने के फोटो और वीडियो भी वायरल किए जा रहे थे। पुलिस ने आम लोगों से इस पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें