फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए दोबारा होंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में रेल कोच रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाने और उसमें बैठकर परिवार के साथ भोजन करने के लिए शहरवासियों को अभी इंतजार करना होगा। कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी पर बनने वाले इन रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए टेंडर प्रक्रिया अब दोबारा की जाएगी। इसमें करीब तीन माह का समय लग सकता है। उसके बाद ही कंपनी का चयन कर कोच मॉडीफाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे ने खस्ताहाल कोच और पटरियों से रेल कोच रेस्टोरेंट बनाए जाने की योजना पर काम शुरू किया है। अभी प्रयागराज और टूंडला जंक्शन पर ऐसे रेस्टोरेंट चल रहे हैं। रेलवे ने करीब डेढ़ साल पहले कानपुर सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशन पर भी इस तरह के रेस्टोरेंट तैयार कराने की योजना बनाई थी। अब अनवरगंज की योजना को टाल दिया गया है। अब सिर्फ कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी पर ही रेल कोच रेस्टोरेंट बनेंगे। इसके लिए टेंडर भी मांगे गए लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई। गोविंदपुरी के लिए एक कंपनी ने रुचि भी दिखाई तो उसे फाइनल भी किया गया लेकिन समय सीमा निकल जाने पर भी कंपनी आगे नहीं आई। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के बाद ही रेल कोच रेस्टोरेंट का काम शुरू होगा। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व की टेंडर प्रक्रिया में गोविंदनगर के लिए आई कंपनी ऐन वक्त पर पीछे हट गई जबकि कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई। अब रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए दोबारा टेंडर डाले जा रहे हैं। जल्द ही कंपनी का चयन कर इस पर काम शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें