फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए दस लोग होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। विदेश से जिले में आए दस लोगों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। इन सभी की आरटी-पीसीआर जांच की गई है। चार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी 10 लोगों पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं, जबकि छह की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। ओमिक्रॉन वायरस को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन

जिले में 28 नवंबर के बाद विदेश से 10 लोग आए हैं। इनमें सात पुरुष एवं तीन महिलाएं शामिल हैं। सऊदी अरब से बिछोर (पुन्हाना) एवं भाजलका (तावड़ू) में एक-एक, दुबई से नूंह के दो, कुवैत से डालाबास तावड़ू में एक, अमेरिका से तावड़ू शहर में एक, कतर से नगीना ब्लॉक के गांव जलालपुर फिरोजपुर में एक, ओमान से बादली ब्लॉक पुन्हाना में एक, मालदीव से हसनपुर तावड़ू में दो व्यक्ति आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर कड़ी नजर रखे हुए है।
विदेश से आने वालों से उचित दूरी बनाए
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विदेश से आए लोगों को 14 दिनों तक घरों से बाहर न निकलने दें। विदेश से आने वालों के नजदीक लोग न जाएं। मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से लोग बचें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ-साथ बचाव करना जरूरी है। विदेश से आने वालों को यदि बुखार होता है तो उसके परिजन तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सूचना दें। लोगों को चाहिए कि वह उनसे उचित दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

-------
जिले में 28 नवंबर के बाद से अभी तक कुल 10 व्यक्ति विदेशों से आए हैं। सभी की आरटी-पीसीआर जांच कर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। चार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। विदेशों से आने वाले सभी ट्रैवलर्स पर पूरी नजर रखी जा रही है।
डॉ. विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह।
विदेश से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत बीते हफ्ते में 5 लोग विदेश से लौटे हैं। विदेश से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है।
तावडू प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ जगमिंदर सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हालांकि अभी तक अभी तक प्रदेश में भी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी खासतौर पर साउथ अफ्रीका क्षेत्र से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रवर चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक तावडू खंड में 2 दिसंबर तक 1 लाख 495 लोगों को कोराना वैक्सीन पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह वैक्सीन लगवा कर अपने आप को सुरक्षा के दायरे में लाएं। इसके अलावा सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक कोविड- नियमों पालन कर मास्क जरूर पहने और भीड़ भाड़ में जाने से परहेज करें। गले से संबंधित बीमारी को हल्के में नहीं ले और अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें