फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तापमान में और होगी गिरावट, कोहरा भी सताएगा

Wed, 26 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में करीब एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले पांच दिनों में जिले के मौसम के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। इस दौरान सुबह हल्का कोहरा गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शुक्रवार तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके अनुसार इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 75 से 77 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 35 से 41 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें