फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान 30 तक खरीदें गेहूं बीज, बाद में अनुदान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। किसान 30 नवंबर तक गेहूं का बीज खरीद लें। इसके बाद अनुदान का लाभ नहीं मिलेगा। समय से बोआई करने पर किसानों को अधिक उत्पादन मिलेगा और बीज के दाम भी कम देने पड़ेंगे। इसके लिए शासन के निर्देश पर बीज एवं प्रक्षेत्र अपर कृषि निदेशक ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



किसानों को गेहूं, चना, मसूर, सरसों और जौ सहित प्रमुख रबी फसलों के प्रमाणित बीजों पर 50 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। अब बीज एवं प्रक्षेत्र अपर कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक के जारी पत्र के अनुसार इस बार कृषि मंत्री ने 22 नवंबर को बीज उपलब्धता और वितरण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं। रबी फसलों के बीजों पर अनुदान 30 नवंबर तक ही दिया जाएगा। साथ ही बीज आपूर्ति संस्थाओं से 26 नवंबर तक ही की जाए। बीज एवं मिनी किट का वितरण 30 नवंबर तक ही सुनिश्चित किया जाए।
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि रबी फसल की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। 30 नवंबर के बाद अनुदान लाभ बंद हो जाएगा। इसलिए किसान समय रहते बीज खरीदकर सब्सिडी लाभ अवश्य लें। देरी होने पर फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि जल्द से जल्द राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचकर बीज खरीदें। सभी केंद्रों पर बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि समय पर बोआई और प्रमाणित बीजों का उपयोग खेती में लाभदायक साबित होता है। इससे फसल मजबूत विकसित होती है, रोगों का प्रकोप कम होता है और उपज में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन


फोटो :20: समिति का औचक निरीक्षण करते डीएमओ संतलाल गुप्ता। स्रोत : विभाग
वितरण में लापरवाही मिली तो सचिव पर होगी कार्रवाई
जलालाबाद। किसानों की समस्या को देखते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अवकाश के दिन समितियां खोलने के निर्देश दिए। इस कारण अधिकांश समितियों पर खाद का वितरण किया गया। कृषि अधिकारी और एआर कोआपरेटिव ने मंगलवार को समिति का निरीक्षण किया। टोकन से खाद वितरण करने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता और एआर कोऑपरेटिव राजीव लोचन शर्मा जलालाबाद समिति पर पहुंचे। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि अब किसानों को टोकन से खाद का वितरण करें। किसानों को आधार और खतौनी के आधार पर खाद दी जाए। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद का स्टाॅक मौजूद है। किसान कृषि वैज्ञानिकों से राय लेकर ही फसल में खाद का प्रयोग करें। अंधाधुंध खाद का प्रयोग न करें।
समिति पर किसानों की भीड़


जसोदा। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति फतेहपुर जसोदा में मंगलवार को 350 बोरी यूरिया पहुंची। खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान समिति पर उमड़ पड़े। समिति पर किसानों के आधार कार्ड जमा कर लाइन लगवाकर दो से तीन बोरी प्रति किसान के हिसाब से खाद वितरित की गई। समिति के सचिव प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 350 बोरी खाद वितरित की जा रही है। बुधवार तक 700 बोरी यूरिया आने की संभावना है। अधिक भीड़ के चलते किसानों को खाद लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें