फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेखंड ने जीती कचेड़ा वारसाबाद कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइनल में दुजाना को 37-33 से हराया, 45 टीमों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के कचेड़ा वारसाबाद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कचेड़ा वारसाबाद कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब तेखंड टीम ने अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में तेखंड ने दुजाना को 37-33 अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 45 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजनकर्ता सुमित नागर ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में तेखंड ने चचूला को 37-30 और दुजाना ने मुजफ्फरनगर को 33-25 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में तेखंड ने प्रदर्शन करते हुए दुजाना को 37-33 से मात दी।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) के फाउंडर राहुल शर्मा और रचित शर्मा ने विजेता व उपविजेता समेत शीर्ष चार टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज सिंह नागर, आनंद नागर, सत्यपाल नागर, मनोज नागर, आशीष, परवीन प्रधान, सोनू, कपिल और मस्तराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें