फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉडल के रूप में विकसित होगा तहसील परिसर का तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील प्रशासन ने सीएसआर के तहत एक कंपनी को दी जिम्मेदारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सदर तहसील के परिसर में स्थित तालाब को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब के किनारे हरे-भरे पेड़-पौधे होंगे। वहां लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। तालाब पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। साथ ही बारिश के पानी का संचय किया जाएगा। आसपास के जल स्रोतों को भी तालाब से जोड़ा जाएगा। अफसरों का कहना है कि जल्द ही तालाब के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


डाढ़ा गांव के पास स्थित सदर तहसील के परिसर में करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन पर तालाब बना हुआ है। कुछ साल पहले परिसर की खाली जमीन पर यह तालाब बनाया गया था। ताकि बारिश के पानी का संचय किया जा सके, लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण तालाब सूख गया है। अब तहसील प्रशासन ने तालाब का सौंदर्यीकरण कराने का फैसला लिया है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि तालाब की साफ सफाई की जाएगी। किनारे पर बैठने की बैंच डाली जाएगी। पौधरोपण किया जाएगा। गर्मी और सर्दी के मौसम में तहसील में आने वाले लोग वहां पर बैठ कर इंतजार कर सकेंगे। तालाब के माध्यम से लोगों को जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। बारिश से पहले सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें