मॉल की पार्किंग में किशोरी से कार में दुष्कर्म, गिरफ्तार
मदद के बहाने पड़ोस में रहने वाला आरोपी दुकानदार ले गया था
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल की पार्किंग में कार में दुकानदार ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सोरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी के पड़ोस में रहता है।
कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स ने पुलिस से शिकायत में बताया कि पड़ोसी सोरन की सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में दुकान है। सोरन ने पीड़ित के पिता से कहा कि ईद की वजह से उसकी दुकान में काफी भीड़ है और वह अकेला है। आप अपनी बेटी को मदद के लिए मेरे साथ भेज दो। ऐसे में पीड़ित ने बेटी को उसके साथ स्पेक्ट्रम मॉल भेज दिया। आरोपी चार दिन पहले भी मदद के बहाने नाबालिग को अपनी दुकान पर ले गया था। सात अप्रैल की रात सोरेन ने किशोरी से मॉल की पार्किंग में कार के अंदर दुष्कर्म किया और भाग गया। इसके बाद एक महिला पार्किंग में पहुंची तो नाबालिग रोती हुई मिली।