फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोर को स्कूल के गेट पर सीने में घोंपा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोस्त की पिटाई करने वाले को उकसाने के शक में की वारदात
विज्ञापन

-पहाड़गंज के आराम बाग स्थित स्कूल के सामने की घटना
-किशोर सीने में धंसे चाकू सहित पहुंचा थाने, तीन दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में दोस्त की पिटाई करने वालों को उकसाने के शक में तीन नाबालिगों ने स्कूल के बाहर 15 साल के एक छात्र पर चाकू और बीयर की टूटे बोतल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीने में धंसे चाकू के साथ छात्र पहाड़गंज थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी छात्रों को पकड़ लिया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 4 सितंबर को एक 15 साल का लड़का सीने में धंसा हुआ चाकू के साथ पहाड़गंज थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह सर्वोदय बाल विद्यालय आराम बाग का छात्र है। उसके दोस्तों ने स्कूल के गेट के पास उस पर चाकू से हमला किया है। पीड़ित को पुलिस तुरंत कलावती सरन अस्पताल ले गई, लेकिन उसे वहां से आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने चाकू सफलतापूर्वक उसके सीने से निकाल दिया। घायल छात्र ने बताया कि एक छात्र ने उसे स्कूल के गेट पर बुलाकर उससे झगड़ा करने लगा। इसी बीच एक लड़के ने उसपर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर हमला करने वाले छात्रों की तलाश शुरू की और कुछ देर में आराम बाग इलाके से तीनों किशोरों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि करीब 10 से 15 दिन पहले उसके दोस्त सोनू को कुछ लड़कों ने पीटा था। उन्हें शक था कि घायल किशोर ने ही उन लड़कों को उकसाया और उस पर हमला करने के लिए भेजा था। तीनों को बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें