फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आग में फंसे छह लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला...

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहाड़गंज की इमारत में आग लगने से फंस गए थे चौकीदार समेत पांच लोग
विज्ञापन

-सभी सुरक्षित, ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक थोक व्यवसायिक केंद्र (होलसेल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स) में शुक्रवार आधी रात को अचानक आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। कॉलर ने बताया कि इमारत में छह लोग अंदर फंस गए हैं। टीम ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू का काम शुरू कर एक चौकीदार व पांच अन्य मजदूरों को बाहर निकाला। इनकी पहचान चौकीदार अनिरुद्ध (51) के अलावा पांच मजदूर सागर (40), संतोष (45), छोटू (18), देव (22) और सन्नी के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि शुक्रवार देर रात 2.09 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि पहाड़गंज ई-ब्लॉक फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स, झंडेवालान में आग लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। इस बीच दमकल की गाड़ियां भी वहां आ गई। इमारत में छह लोगों के फंसने का पता चला। जांच के दौरान पता चला कि आम तौर पर इमारत रात 10:30 बजे तक बंद हो जाती है। शुक्रवार रात को एक पार्सल का काम होने के कारण पांच मजदूर अंदर काम कर रहे थे। इसके अलावा एक चौकीदार भी ड्यूटी पर था। इस बीच अचानक आग लग गई। आग से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया और सभी ऊपर फंस गए। पुलिस और दमकल की टीम ने तुरंत संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए भारी पत्थर से खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़ी और चौकीदार को पहले बाहर निकाला। दूसरी ओर दमकलकर्मियों की मदद से बाकी पांच मजदूरों को ऊपरी मंजिलों से सुरक्षित नीचे लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें