फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोर से जूते चटवाए और अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार, गैंगवार में बदला लेने के लिए की घिनौनी हरकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अभी तक गैंगवार में गोलियां बरसाकर हत्या आदि की वारदातें सामने आती रहीं हैं, लेकिन अब गैंगवार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों ने विरोधी गिरोह के सरगना के 17 वर्षीय भांजे को पहले लातों से जमकर पीटा व रौंदा, फिर उससे जूते चटवाए। इसके बाद बंदूक के बल पर कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो जब वायरल हुई तो दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वर्चस्व दिखाने के लिए वारदात अंजाम दी थी।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार, जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में किशोर के उत्पीड़न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। कुछ बदमाशों ने विरोधी गिरोह से बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाली थीं। एसीपी/एनआर-द्वितीय नरेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में एसआई प्रदीप दहिया, एसआई पंकज सरोहा, एसआई सुखविंदर सिंह, एएसआई सुनील व एएसआई प्रदीप गोदारा को विशेष रूप से जांच में लगाया गया। इस बीच सूचना मिली कि आरोपी छिपने के लिए खर्च के लिए पैसों की व्यवस्था करने के लिए वृंदावन जाएंगे। इंस्पेक्टर संदीप स्वामी की टीम ने वृंदावन में घेराबंदी कर हरीश भाटिया, पंकज, अभिषेक व आर्यन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ये थी घटना
पुलिस के अनुसार, विरोधी गिरोह के बदमाश का भांजा 4 सितंबर को देर रात घर लौट रहा था। उसे रास्ते में चारों आरोपियों ने रोक लिया। इसके बाद सभी ने उसे घसीटा और लातों से जमकर पीटा। बंदूक के बल पर उससे जूते चटवाए गए। फिर कपड़े उतरवाकर पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर 17 सितंबर को जहांगीरपुरी में मामला दर्ज किया गया था।
इस बात का बदला लेना था
वर्ष 2019 में आरोपी हरीश के परिवार ने झगड़े के बाद एक शख्स की हत्या कर दी थी। इसके बाद हरीश के पिता और चाचा जेल गए थे। हरीश और विरोधी गिरोह का सरगना इस मामले में सोशल मीडिया पर लाइव होकर एक-दूसरे को गाली देने थे। इसके बाद इन पर हत्या के प्रयास और हमले के कई मामले दर्ज हुए। किशोर के साथ अश्लील करतूत विपक्षी गिरोह को अपमानित करने और वर्चस्व दिखाने के लिए की गई थी। हरीश के गिरोह को उसका चचेरा भाई चलाता है।
विज्ञापन

पहले से दर्ज हैं मामले
पंकज के खिलाफ 20, हरीश व अभिषेक के खिलाफ 6-6 मामले दर्ज हैं। पंकज वर्ष 2013 में हत्या के मामले में फरार रहने के दौरान विकास लगरपुरिया को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के एक मामले में भी शामिल रहा था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें