फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव : महिलाओं को चूड़ियां-दुपट्टे भेंट करेगी दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से खास इंतजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाट पीतमपुरा में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले तीज महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से खास इंतजाम किए जा रहे हैं। महोत्सव में आने वाली महिलाओं को चूड़ियां और दुपट्टे भेंट किए जाएंगे। साथ ही, 20 से अधिक झूले लगाए जाएंगे ताकि महिलाएं और युवतियां पारंपरिक उल्लास का आनंद ले सकें। सोशल मीडिया पर उत्सव की पहुंच बढ़ाने के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

बुधवार को कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली सचिवालय में ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय, भाजपा महिला मोर्चा और महिला संगठनों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में कई रचनात्मक सुझाव सामने आए। भाजपा महिला मोर्चा ने महिला उद्यमियों की ओर से संचालित स्टॉल्स पर विशेष छूट का प्रस्ताव दिया ताकि अधिक महिलाएं कारोबार से जुड़ें और आर्थिक भागीदारी बढ़े। कपिल मिश्रा ने बताया कि यह महोत्सव हरियाली तीज की परंपराओं को आधुनिकता के साथ जोड़कर महिलाओं के सशक्तीकरण और रचनात्मकता को बढ़ावा देगा। यहां 100 से अधिक स्टॉल्स लगेंगे जिनमें 80 हस्तशिल्प और 25 विभिन्न व्यंजनों के लिए होंगे। मेहंदी, रंगोली और बिंदी सजावट जैसे मुकाबले महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका देंगे। बच्चों के लिए अलग जोन में कहानी सत्र, जादू शो और खेल होंगे। फिल्मी सितारों की प्रस्तुतियां उत्सव का आकर्षण बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 25 जुलाई को करेंगी उद्घाटन
तीज उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 25 जुलाई को करेंगी जबकि 26 जुलाई को सेलिब्रिटी नाइट और 27 जुलाई को ‘विमेन इन ग्रीन’ फैशन वॉक व ‘मिस तीज 2025’ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें