नोएडा (संवाद)। जिले भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा द्वितीय चरण का चयन परिणाम 19 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। परिषद की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in देख सकते हैं। या www.upvesd.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए चयनित छात्रों के आवेदन का आज अंतिम दिन है। सेक्टर-31 निठारी स्थित आईटीआई नोएडा के नोडल प्रधानाचार्य डॉ. यज्ञदेव सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का दूसरे चरण में चयन हुआ है उन्हें आज आईटीआई नोएडा संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।