फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। फर्रुखाबाद में होने वाली प्रदेशस्तरीय ओपन सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के लिए 15 सदस्यीय गौतमबुद्ध नगर की टीम मंगलवार को गई। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन




प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 18 से 20 मार्च तक फर्रुखाबाद के जिला खेल कार्यालय में प्रदेशस्तरीय ओपन सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी। जिले की टीम मंगलवार को टीम मैनेजर व जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए गई। टीम में दीपांशु चावड़ा, सागर, आदित्य शर्मा, यश नागर, शिव कसाना, शिवम कसाना, निखिल नागर, आशीष भाटी, मोहित, शिव नागर, अभिषेक, आदिल हुसैन, सेमी, विवेक गुप्ता और अभी चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें