फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, जेसीबी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेक्टर-78 में कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों से मारपीट और अभद्रता

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-78 की ग्रीन बेल्ट से बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। लोगों ने सरकारी जेसीबी मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

प्राधिकरण की टीम ने ग्रीन बेल्ट में बने टीन शेड, दुकानों और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। इसका कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और टीम के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि कर्मचारियों से अभद्रता और सरकारी मशीन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें