फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखी पाती

Thu, 25 Sep 2025 04:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति व प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को समाप्त करने की मांगों के लिए आंदोलन कर रहे राजकीय शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को अपने खून से चिट्ठी लिखकर मांगों को पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि लगातार आंदोलन के बाद भी प्रदेश सरकार प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती कर रही है। जिससे पदोन्नति का लाभ वरिष्ठ शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की अपील भी की।
खून से पत्र लिखने वालों में राजकीय शिक्षक संघ की विकासनगर शाखा के अध्यक्ष सुधीर कांति, संजय गैरोला, नीतू चौहान, सीमा चौहान, हयात सिंह रावत, रविंद्र कैंतुरा, मुन्नी सिंह, इंदु, चंडी प्रसाद नौटियाल, बालमिंदर कौर, राजीव अग्रवाल, अमिताभ सिंह, लक्ष्मण सजवाण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें